राजस्थान के कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. कोटड़ी नहर में नाव से विसर्जन करने पहुंचे छह लोग हादसे का शिकार हो गए. इस दौरान चार युवकों के नहर में डूबने की आशंका है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लापता युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चला रही है.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लोग नाव के जरिए दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने पहुंचे थे. इसी दौरान नहर में नाव पलट गई. हादसे में चार युवकों के डूबने की आशंका है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया.
चार युवकों की पहचान सामने आई
नहर में डूबने की आशंका वाले युवकों की पहचान राहुल, येशु, गोलू और सुरेश के रूप में बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे और चारों की तलाश शुरू की. बचाव दल नहर में लगातार खोज अभियान चला रहा है.
हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से इलाके में चिंता का माहौल है. बचाव दल लापता युवकों की तलाश में जुटा है. प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से इलाके में चिंता का माहौल है.
मंत्री मदन दिलावर ने क्या कहा?
राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. घटना के बाद मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची. लापता युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है.
चेतन गुर्जर