न खून निकला, न आई सूजन... सांप ने मां-पिता और बेटे को डंसा, अगली रात चारपाई पर फिर आया 'साइलेंट किलर'

राजस्थान के बाड़मेर में घर के बाहर सो रहे पति, पत्नी और बेटे को करैत सांप ने काटा. हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटा जोधपुर एम्स में भर्ती. जानिए डॉक्टरों ने इसे क्यों बताया साइलेंट किलर...

Advertisement
बाड़मेर में चारपाई पर सो रहे परिवार पर काल का हमला.(Photo:ITG) बाड़मेर में चारपाई पर सो रहे परिवार पर काल का हमला.(Photo:ITG)

दिनेश बोहरा

  • बाड़मेर,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:59 PM IST

Rajasthan News: बाड़मेर जिले के फागलित गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को बेहद जहरीले करैत (स्थानीय भाषा में पीवणा) सांप ने काट लिया. इस दर्दनाक हादसे में समय पर इलाज न मिलने के कारण पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं उनके 5 वर्षीय मासूम बेटे का जोधपुर एम्स में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. डॉक्टर्स का कहना है कि करैत सांप के काटने के बाद इंसान को 4 घंटे के अंदर इलाज मिलना जरूरी होता है. समय रहते इलाज मिले तो मौत हो जाती है.

Advertisement

हैरानी की बात यह है कि अगली फिर सांप किसी चारपाई के पास पहुंचा. जहां उसने पति -पत्नी और बेटे को काटा था. ग्रामीणों ने जब सांप को उसी जगह देखा तो सांप को घेरकर लाठी डंडों से मार डाला.

पत्नी की अस्पताल तो पति की रेफर के दौरान मौत

चौहटन के पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल के बेटे इंद्र मेघवाल ने बताया, फागलित गांव निवासी 28 वर्षीय श्रवण राम, पत्नी लाछी (23) और उनका बेटा विकास (5) घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे. सोते हुए तीनों को सांप ने काट लिया. 

तीनों को सेड़वा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां इलाज के दौरान पत्नी लाछी की मौत हो गई. पति श्रवणराम को इलाज के लिए सांचौर रेफर किया गया था. लेकिन रास्ते में ही श्रवणराम की मौत हो गई. वहींबेटे विकास को जोधपुर रेफर किया गया है. जहां जोधपुर एम्स में उसका उपचार चल रहा है.

Advertisement

अगले दिन फिर लौट आया पीवणा सांप

इंद्र मेघवाल के मुताबिक, परिवार को काटने के बाद अगली रात को पीवणा सांप फिर उसी चारपाई के पास पहुंच गया. जब लोगों ने सांप को वहां देखा तो लाठी डंडों से सांप को मार डाला. मेघवाल के अनुसार, इस सांप के काटने ने ना खून निकलता है और न ही किसी तरह की सूजन आती है.

साइलेंट किल्लर है करैत सांप

सेड़वा CHC के डॉ. कालूराम के अनुसार, कोबरा प्रजाति का करैत सांप जहां डंसता है, वहां दर्द नहीं होता है. न ही खून निकलता है और न ही किसी तरह की सूजन आती है. सांप काटने के 4 घंटे बाद इंसान अपने दिमाग का संतुलन खोने लगता है और इसका जहर पूरी बॉडी पर हावी होने लगता है. इसके बाद हार्ट और श्वास की नलियां ब्लॉक हो जाती है.

डॉक्टर का कहना है कि पति -पत्नी और बेटे को करैत सांप ने ही काटा है. समय रहते मासूम बेटा एम्स अस्पताल पहुंच गया. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं, पति और पत्नी को समय पर इलाज नहीं मिल सका.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »