प्लानिंग की, शूटरों को किया तैयार, फिर दिए हथियार, गोदारा के राइट हैंड वीरेंद्र चारण ने लिया था गोगामेड़ी के खात्मे का जिम्मा

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या कराने की जिम्मेदारी विदेश में बैठे रोहित गोदारा को दी गई थी. इसके बाद उसने अपने राइट हैंड वीरेंद्र चारण को इस काम को पूरा करने के लिए कहा. फिर चारण ने हत्या की पूरी प्लानिंग की. इसके बाद इस काम के लिए शूटर खोजे गए और उन्हें हथियार मुहैया कराया गया.

Advertisement
ऐसे रची गई थी गोगामेड़ी की हत्या की साजिश ऐसे रची गई थी गोगामेड़ी की हत्या की साजिश

जयकिशन शर्मा / अरविंद ओझा

  • जयपुर/नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी प्लानिंग से पर्दा उठ गया है. गोगामेड़ी की जान लेने वाला आरोपियों ने बताया कि कैसे करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की पूरी साजिश रची गई और फिर हथियार देकर उसका कत्ल कराया गया.

Advertisement

हत्या के लिए क्यों तैयार हुआ नितिन फौजी

रिपोर्ट के मुताबिक गोगामेड़ी की हत्या कराने की जिम्मेदारी विदेश में बैठे रोहित गोदारा को दी गई थी. इसके बाद उसने अपने राइट हैंड वीरेंद्र चारण को इस काम को पूरा करने के लिए कहा. फिर चारण ने हत्या की पूरी प्लानिंग की. इसके बाद इस काम के लिए शूटर खोजे गए और उन्हें हथियार मुहैया कराया गया. इसके बाद हत्या को कैसे अंजाम देना है उसकी स्क्रिप्ट लिखी गई.

फिर शूटर के तौर पर नितिन फौजी को काम खत्म करने का जिम्मा सौंपा गया. नितिन फौजी को इस काम के बदले कनाडा का फर्जी पासपोर्ट और वीजा देने का वादा किया गया था जिसके बाद वो हत्या करने के लिए तैयार हो गया था.

वीरेंद्र चारण ने कैसे तैयार किया दूसरा शूटर

Advertisement

दरअसल रोहित गोदारा का राइट हैंड वीरेंद्र चारण दूसरे शूटर रोहित राठौड़ के साथ राजस्थान की अजमेर जेल में बंद था. रोहित एक रेप के केस में जेल गया था. उसने चारण को बताया था कि रेप केस के इस मामले में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी उसके खिलाफ पैरवी कर रहा था जिससे उसने उसके खिलाफ मन में नफरत पाल ली थी. चारण ने रोहित के इसी गुस्से का फायदा उठाया और उसे उसकी हत्या करने के लिए तैयार कर लिया.
 
शूटर्स को अत्याधुनिक हथियार डीलर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण द्वारा किया गया था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी नितिन फौजी पुलिस के सामने टूट पड़ा और उसने कबूल किया कि राजस्थान के मोस्ट वांटेड और अत्याधुनिक हथियार डीलर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण द्वारा उसका इस्तेमाल किया गया था.

कैसे पकड़े गए हत्यारे

बता दें कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम को चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार किया था. शूटरों और उनके सहयोगी सहित कुल तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा था. उनकी पहचान जयपुर के रोहित राठौड़ और महेंद्रगढ़ के नितिन फौजी के रूप में हुई है. तीसरा आरोपी उधम सिंह है जो उनके साथ था. ये सभी आरोपी सेक्टर 22 के एक होटल में ठहरे थे.

Advertisement

बता दें कि गोगामेड़ी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता रामवीर जाट को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस के मुताबिक रामवीर जाट नितिन फौजी का करीबी दोस्त है. आरोपियों को पहले दिल्ली लाया गया जिसके बाद उन्हें राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया.

कैसे और कब हुई थी गोगामेड़ी की हत्या

बता दें कि जयपुर में 5 दिसंबर को गोगामेड़ी की हत्या उसी के घर में कर दी गई थी. शूटर शादी का कार्ड देने के बहाने गोगामेड़ी से मिले थी और फिर उस पर 17 गोलियों दाग दी थी. गोगामेड़ी को 6 गोलियां लगी थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी. ये पूरी वारदात कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »