ट्रिपल मर्डर से दहला नागौर... कुल्हाड़ी से मां-पिता और बहन को मार डाला, फिर थाने जाकर बोला- कत्ल कर आया हूं

राजस्थान के नागौर में ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है. यहां रिया बड़ी कस्बे के पादुकाला में एक युवक ने मां-पिता और 15 साल की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. इसके बाद खुद थाने पहुंच गया और पुलिस से कहा कि मैंने तीन लोगों का कत्ल किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
वारदात के बाद जमा हो गई लोगों की भीड़. वारदात के बाद जमा हो गई लोगों की भीड़.

केशाराम गढ़वार

  • नागौर,
  • 31 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

राजस्थान के नागौर में 25 साल के युवक ने धारदार हथियार से मां-पिता और 15 साल की बहन की हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी खुद पादुकला थाने पहुंच गया और पुलिस से कहा कि वह कत्ल करके आया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, पादुकला थाना क्षेत्र के कुम्हारों का मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय दिलीप सिंह पुत्र जगदीश सिंह और दिलीप की पत्नी 42 वर्षीय राजेश कंवर व बेटी 15 वर्षीय पिंकी कमरे में सो रहे थे.

Advertisement

दिलीप का बेटा 25 वर्षीय मोहित देर रात घर पहुंचा था. उसने धारदार हथियार से अपने पिता, मां और बहन पर हमला कर दिया. उसने तीनों को बुरी तरीके से काट डाला. इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बारे में पता चलते ही पादूकला थाना एसएचओ मानवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पादुकला के राजकीय अस्पताल पहुंचाए. पुलिस ने तीनों के शव मॉर्चरी में रखवा दिए हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना को लेकर पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में पुलिस ने कहा कि पादुकला थाना इलाके में एक युवक ने अपने पिता, मां और अपनी बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा. उसने कॉन्स्टेबल से कहा कि थानेदार किधर है.

Advertisement

आरोपी फिलहाल थाने में है, उससे पूछताछ की जा रही है. उसका व्यवहार भी ऐसा ही है. तीनों के शव मॉर्चरी में रखवा दिए हैं, मामले की जांच जारी है कि आखिर आरोपी ने इस वारदात को किस वजह से अंजाम दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »