बुआ के घर शादी में शामिल होने आई महिला की हत्या, झाड़ियों में मिली खून से सनी लाश

Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले में एक शादीशुदा महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. ऐसा माना जा रहा है कि लूटपाट के इरादे से महिला को मौत के घाट उतारा गया था. जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर मोटरसाइकिल के टायर के निशान मिले. आशंका है कि महिला के साथ पहले हाथापाई की गई फिर उसकी हत्या कर दी गई.

Advertisement
मृतका नैना कंवर (फाइल-फोटो) मृतका नैना कंवर (फाइल-फोटो)

aajtak.in

  • भीलवाड़ा,
  • 24 मई 2023,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक शादीशुदा महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. महिला का शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की.

महिला की लहुलूहान हाल में लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, मृतका बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने आई थी. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है.

Advertisement

मौके पर पहुंचकर पुलिस और एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए. मृतका नैना कंवर के दो बच्चे हैं और उसका पति मुंबई में नौकरी करता है. ऐसा माना जा रहा है कि लूटपाट के इरादे से महिला की हत्या की गई है. 

हाथापाई के बाद महिला की हत्या 

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर मोटरसाइकिल के टायर के निशान मिले. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले हाथापाई की गई. फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई.

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

महिला मंगलवार रात अपने घर से किसी से फोन पर बात करते हुए निकली थी. मगर, वह देर रात तक घर नहीं लौटी. बुधवार सुबह उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.  

Advertisement

(रिपोर्ट- प्रमोद तिवारी)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »