Dholpur: शराब के नशे में गमछे से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर जिले में एक शख्स ने शराब के नशे में पत्नी की हत्या कर दी. मृतका के जेठ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नशे का आदी है और वह किसी न किसी बात पर पत्नी से झगड़ा करता रहता था.

Advertisement
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर ,
  • 29 जून 2023,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक शख्स ने शराब के नशे में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि मृतका बीती देर शाम खेत में पति को खाना देने गई थी. जब देर रात घर नहीं लौटी को उसे इधर-उधर ढूंढा शुरू किया और खेत में बने मकान की छत पर उसकी  लाश पड़ी मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.  

Advertisement

इस मामले में मृतका के जेठ ने अपने छोटे भाई पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाते थाने में मामला दर्ज कराया. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी राजवीर सिंह शराब के नशे का आदी है. वह अक्सर शराब के नशे में आए दिन पत्नी के साथ मारपीट और झगड़ा करता था. 

पति ने शराब के नशे में पत्नी की गला दबाकर की हत्या

मंगलवार  को भी मामूली विवाद के बाद उसने गमछे से पत्नी का गला घोंट दिया. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 12 साल पहले हुई थी. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. 

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पति-पत्नी में आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था. पर बात हत्या तक पहुंच जाएगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था. बता दें, मृतका के जेठ ने अपने छोटे भाई पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना पर मामला दर्ज कराया था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »