दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पलटा दूध का टैंकर... फिर मच गई लूट, बाल्टी-बोतल लेकर दौड़े लोग, Video

राजस्थान के कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राहगीरों को भी हैरान कर दिया. दूध से लबालब भरा एक टैंकर सड़क किनारे नाले में पलट गया. हादसे में चालक घायल हो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. कोई बाल्टी लेकर पहुंचा तो कोई बोतल और डिब्बा. देखते ही देखते बह रहे दूध को भरकर ले जाने की होड़ मच गई.

Advertisement
हाइवे पर पलट गया दूध का टैंकर. (Photo: Screengrab) हाइवे पर पलट गया दूध का टैंकर. (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • कोटपूतली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दूध से भरा एक टैंकर अचानक सड़क किनारे बने नाले में पलट गया. इस दौरान टैंकर में भरा दूध सड़क और नाले में बहने लगा. हादसे में ड्राइवर घायल हो गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं कुछ देर में टैंकर से बहते दूध को भरने की होड़ मच गई.

लेकिन हादसे के कुछ ही मिनटों बाद घटनास्थल का नजारा पूरी तरह बदल गया. आसपास के लोगों को जैसे ही पता चला कि टैंकर दूध से भरा है, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे. कोई बाल्टी लेकर आया, कोई प्लास्टिक का डिब्बा तो कोई पानी की बोतल. लोग टैंकर से बह रहे दूध को अपने-अपने बर्तनों में भरकर ले जाने लगे. कुछ लोग टैंकर के पास चढ़कर भी दूध निकालने की कोशिश करते नजर आए.

Advertisement

यहां देखें Video

इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. दूध लेने के लिए उमड़ी भीड़ की वजह से दिल्ली-जयपुर हाइवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ. कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई. हालांकि, बड़ी मात्रा में दूध सड़क पर ही बह गया.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के बारामती में पलटा टैंकर, घायलों को छोड़ डीजल लूटने की लगी होड़

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने पहले भीड़ को कंट्रोल किया और फिर ट्रैफिक को सामान्य कराया. इसके बाद क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को हटाया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

इस हादसे में राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई, लेकिन सड़क पर बहते दूध और उसे भरने के लिए उमड़ी भीड़ ने कुछ देर के लिए दिल्ली-जयपुर हाइवे को चर्चा का विषय बना दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह लोग बोतल और बाल्टी में दूध भरकर ले जा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »