कोटा: चीनी साइबर ठगों के साथ मिलकर किया 50 करोड़ का स्कैम, 10वीं पास निकला मास्टरमाइंड

इस ठगी में 7 महीने में ये लोग करीब 50 करोड़ की इंडियन करेंसी को क्रिप्टो में कन्वर्ट कर चीन भेज चुके थे. पुलिस पड़ताल में आरोपी अक्षय, रामदीन, राकेश और भोम सिंह के मोबाइल खंगाले गए तो इनमें से कई लेन-देन से जुड़े 11 हजार से ज्यादा स्क्रीन शॉट मिले. 

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 26 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 9:24 PM IST

राजस्थान के कोटा में चार युवकों ने चीन के साइबर ठगों के साथ मिलकर 50 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दे दिया. गिरोह को लीड करने वाला युवक महज 10वीं पास है लेकिन उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 50 करोड़ रुपये क्रिप्टो में कन्वर्ट कर उसे चाइना भेज दिया. पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत उसके चार साथियों को पकड़कर पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

Advertisement

चीन भेज रहे थे क्रिप्टो करेंसी

साइबर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीते 16 जनवरी को कोटा पुलिस ने जोधपुर से अक्षय कुमार, राकेश, रामदीन और भोम सिंह को गिरफ्तार किया था. शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि ठगी के पैसों को अन्य खातों में ट्रांसफर करवाया जाता था. इसके बाद क्रिप्टो खरीदकर अपना कमीशन काटकर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों को क्रिप्टो करेंसी चीन भेज रहे थे. 

फोन से मिले 11 हजार से ज्यादा स्क्रीन शॉट

इस ठगी में 7 महीने में ये लोग करीब 50 करोड़ की इंडियन करेंसी को क्रिप्टो में कन्वर्ट कर चीन भेज चुके थे. पुलिस पड़ताल में आरोपी अक्षय, रामदीन, राकेश और भोम सिंह के मोबाइल खंगाले गए तो इनमें से कई लेन-देन से जुड़े 11 हजार से ज्यादा स्क्रीन शॉट मिले. 

अकाउंट होल्डर्स को देते थे 15 से 20 प्रतिशत का कमीशन

Advertisement

इन्हीं स्क्रीनशॉट में 30 से 35 अकाउंट की जानकारी भी सामने आई. इन खातों के जरिए आरोपी ठगी गई राशि को ठिकाने लगाने का काम कर रहे थे और अकाउंट होल्डर को 15 से 20 प्रतिशत कमीशन देते थे. फिलहाल पुलिस ने बैंकों से अकाउंट होल्डर्स के बारे में जानकारी मांगी है और मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »