मां, मासूम और प्रेमी की नर्मदा नहर में मिली लाश, लावारिस बाइक ने खोला खौफनाक राज

राजस्थान के जालोर जिले के चितलवाना क्षेत्र में नर्मदा मुख्य नहर से महिला, उसकी 5 साल की बेटी और एक युवक के शव बरामद हुए. नहर किनारे लावारिस बाइक मिलने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया. मृतकों की पहचान पारस देवी, उसकी बेटी खुशी और अमृतलाल भील के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है.

Advertisement
प्रेम प्रसंग की आशंका.(Photo: Screengrab) प्रेम प्रसंग की आशंका.(Photo: Screengrab)

नरेश सरनाऊ (बिश्नोई)

  • जालोर,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

राजस्थान के जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में नर्मदा मुख्य नहर के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. धनेरिया की सरहद में नहर किनारे खड़ी एक संदिग्ध बाइक ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी. स्थानीय लोगों को जब यह बाइक काफी देर तक लावारिस हालत में खड़ी दिखाई दी तो अनहोनी की आशंका जताई गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. नहर की गहराई और तेज बहाव को देखते हुए तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से टीम ने पूरे दिन नहर में तलाश अभियान चलाया. काफी मशक्कत के बाद जो सच सामने आया, उसने हर किसी को सन्न कर दिया.

यह भी पढ़ें: दामाद ने कैंची से काटी सास की नाक, सोने के गहने लेकर हुआ फरार, जालोर में सनसनीखेज वारदात

नहर से निकाले गए तीन शव

लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद नहर से एक-एक कर तीन शव बाहर निकाले गए. इनमें एक महिला, एक पुरुष और एक छोटी बच्ची का शव शामिल था. बाद में उनकी पहचान मालवाड़ा निवासी पारस देवी मेघवाल, उनकी 5 वर्षीय बेटी खुशी देवी और खिरोड़ी निवासी अमृतलाल भील के रूप में हुई.

Advertisement

घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई. परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे. मासूम बच्ची के शव को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया.

जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग

पुलिस जांच में सामने आया कि अमृतलाल भील ट्रैक्टर-लोडर चलाने का काम करता था. इसी सिलसिले में उसका पारस देवी के खेत पर आना-जाना रहता था. इसी दौरान दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों पहले से ही शादीशुदा थे और अलग-अलग गांवों में रहते थे.

बताया गया कि 10 मार्च की रात पारस देवी अपनी पांच साल की बेटी के साथ घर से निकल गई थी. अगले दिन यानी 11 मार्च को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. इसके बाद परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे.

बाइक मिलने के बाद खुला मामला

गुरुवार को जब नहर के पास एक लावारिस बाइक मिली तो पुलिस को शक हुआ कि बाइक चालक के साथ कोई अनहोनी हुई है. पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया. इसी दौरान नहर से तीनों के शव बरामद किए गए.

Advertisement

सांचौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि सिवाड़ा मीठी बेरी की सरहद में नहर किनारे एक लावारिस बाइक खड़ी है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सर्च ऑपरेशन के दौरान नहर से एक मासूम सहित तीन शव बरामद किए गए.

प्रेम प्रसंग की आशंका, जांच जारी

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, क्योंकि मृतक महिला और पुरुष दोनों अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे. परिवार के लोगों को भी प्रेम प्रसंग की आशंका है.

फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में महिला, बच्ची और युवक नहर में पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement