जयपुर एयरपोर्ट बना 'अखाड़ा': पार्किंग में भिड़े कैब ड्राइवरों के दो गुट, यात्रियों के सामने चले लात-घूंसे, आधे घंटे तक मचा हंगामा

Jaipur International Airport: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुक्रवार दोपहर को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. पार्किंग एरिया में कैब ड्राइवरों के बीच हुए खूनी संघर्ष ने न केवल यात्रियों को डरा दिया, बल्कि एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
गाड़ी खड़ी करने के विवाद में जमकर हुई मारपीट. (Photo: Representational) गाड़ी खड़ी करने के विवाद में जमकर हुई मारपीट. (Photo: Representational)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

Rajasthan News: जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एयरपोर्ट पार्किंग में कैब ड्राइवरों के दो गुट आपस में भिड़ गए. मामूली कहासुनी देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच खुलेआम लात-घूंसे चलने लगे. यात्रियों के सामने करीब आधे घंटे तक पार्किंग एरिया अखाड़ा बन गया और यात्री भी दहशत में आ गए.

Advertisement

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ. पहले दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इसके बाद एयरपोर्ट पार्किंग में जमकर धक्का-मुक्की, मारपीट और हंगामा शुरू हो गया.

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे पर लगातार लात-घूंसे बरसाते रहे. इस दौरान कई यात्रियों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन माहौल इतना गर्म था कि स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई. एयरपोर्ट परिसर में मौजूद पैसेंजर्स और उनके परिजनों में भी डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्किंग एरिया में दोनों गुट आमने-सामने होकर मारपीट कर रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. देखें VIDEO:- 

Advertisement

हंगामे की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट सिक्योरिटी की टीम मौके पर पहुंची. सुरक्षा कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को काबू में लिया. घटना के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement