जमींदोज हुई जयपुर की नूरानी मस्जिद, देखें बुलडोजर एक्शन का VIDEO

जयपुर विकास प्राधिकरण ने नंदीपुर इलाके में भारी पुलिस की मौजूदगी में अवैध नूरानी मस्जिद को जमींदोज कर दिया है.

Advertisement
जयपुर में नूरानी मस्जिद जमींदोज. जयपुर में नूरानी मस्जिद जमींदोज.

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा चलाए जा रहे बड़े एंटी-एंक्रोचमेंट अभियान के तहत जगतपुरा-मालवीय नगर रोड चौड़ीकरण के लिए नंदीपुरा इलाके में स्थित अवैध नूरानी मस्जिद को प्रशासन की टीम ने जमींदोज कर दिया है. इस कार्यवाही के दौरान पूरे इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है. शहर में हाई अलर्ट घोषित कर, इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है.

Advertisement

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जेडीए और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से मालवीय नगर से जगतपुरा तक जाने वाले मुख्य सड़क को चौड़ा करने के लिए लंबे वक्त से काम कर रहा है. इसी क्रम में क्षेत्र में नंदपुरी अंडरपास के पास रेलवे लाइन के समानांतर चलने वाली सड़क को मौजूदा 25-30 फीट से बढ़ाकर निर्धारित 80 फीट करने का अभियान चल रहा है.

इस अभियान में सड़क के अधिकार क्षेत्र में आने वाली पांच धार्मिक संरचनाओं को हटाया गया है, जिनमें एक मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग हॉल और एक मजार शामिल है. ये धार्मिक स्थल सड़क के राइट ऑफ वे (सीमा) में आ रही थीं. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें. किसी भी भड़काऊ पोस्ट या वीडियो को शेयर करने से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

'तीन हजार से ज्यादा जवान तैनात'

अधिकारी ने बताया कि इस संवेदनशील अतिक्रमण विरोधी अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए जयपुर पुलिस और विकास प्राधिकरण ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था तैयार की थी. पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए 50 से ज्यादा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 3,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »