शोकसभा में दौड़ी करंट, श्रद्धांजलि देने आए 2 लोगों की मौत, 8 झुलसे

राजस्थान के जयपुर में एक बुजुर्ग के निधन के बाद हुई शोक सभा में टेंट के ऊपर बिजली का तार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं बिजली की चपेट में आने से 8 लोग झुलस गए.

Advertisement
शोकसभा मीटिंग में करंट दौड़ने से 2 लोगों की मौत शोकसभा मीटिंग में करंट दौड़ने से 2 लोगों की मौत

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 20 मई 2025,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

राजस्थान के जयपुर में एक बुजुर्ग के निधन के बाद हुई शोक सभा में टेंट के ऊपर बिजली का तार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं बिजली की चपेट में आने से 8 लोग झुलस गए. हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी और करीब 40 लोग तपती तेज धूप में टेंट के नीचे बैठे थे. बताया जाता है कि इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टेंट पर टूट पड़ा. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. तभी बिजली के तार की चपेट में 10 लोग आ गए.

Advertisement

हादसा पचपदरा थाना इलाके के उमरलाई गांव में हुआ, जहां लाखाराम देवासी के घर पर सोमवार को तीये की बैठक चल रही थी. स्थानीय लोगों के अनुसार टेंट में शोक सभा चल रही थी और टेंट के पोल के पास पत्थर की पट्टी रखी थी और उसी से लाइट की केबल बंधी हुई थी. तभी अचानक पट्टी टूट गई और मीटर में आ रही बिजली की केबल टूट कर नीचे गिर गई. जिससे टेंट के पोल में करंट दौड़ गया और उसकी चपेट में टेंट में बैठे लोग आ गए. एकाएक हुए हादसे के बाद लोगों ने बिजली को कटवाया और घायलों को अस्पताल लेकर भागे. जहां गंभीर झुलसे दो लोगों ने दम तोड़ दिया, वहीं 8 लोग का इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें: मासूम करंट से तड़प रहा था, लोग तमाशबीन थे... तभी एक युवक ने कूदकर बचाई जान, दिल छू लेगा Video

Advertisement

सूचना मिलने पर पचपदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में भर्ती लोगों से जानकारी जुटाई. पुलिस के अनुसार हादसे में 70 वर्षीय अमराराम और 35 वर्षीय हरमलराम की मौत हो गई. वहीं कोहलराम, जुझाराम, सांगाराम, हराराम,नारायण सैन, तलाराम, चेनाराम 30 से 60 प्रतिशत तक झुलस गए, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है. इसके अलावा एक अन्य बुधसिंह की हालात गंभीर बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »