जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत, कई मलबे में फंसे

जयपुर के आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की भारी-भरकम दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि मलबे के नीचे कई अन्य श्रमिकों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी. जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी.

शरत कुमार

  • आमेर,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

जयपुर के आमेर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह गई. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मजदूर मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंचीं बचाव दलों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बचाव एवं राहत कार्य तेजी से चल रहा है. एनडीआरएफ और SDRF की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं हैं. कलेक्टर संदेश नायक ने भी 3 मजदूरों के मौत की पुष्टि कर दी है.

नाले की चल रही थी खुदाई

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जयपुर के इलाके में ताला मोड़ के पास नाले की खुदाई चल रही है. इसी दौरान ज्यादा गहरी खुदाई करने की वजह से पास की निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिर गई. इस हादसे में कम से कम पांच मजदूरों की मौत हो गई है. हालांकि, कलेक्टर संदेश नायक में हादसे में 3 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है.

प्रत्यादर्शी ने ये भी बताया कि दीवार करने की वजह से मलबे में 12 से ज्यादा लोगों के भी दबे होने की आशंका है, जिसमें मजदूर भी शामिल हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »