दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार 4 दोस्तों को टक्कर मार दी. जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक दोस्त घायल हो गया. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद शव बीच सड़क पर बिखर गए.

Advertisement
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत. (Photo: Representational ) दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत. (Photo: Representational )

हिमांशु शर्मा

  • जयपुर,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:59 AM IST

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस तीन दोस्तों के लिए काल बनकर आई. तेज रफ्तार बस ने हाईवे पर जयपुर के चंदवाजी इलाके में पुलिया के पास एक बाइक पर जा रहे चार दोस्तों को टक्कर मार दिया. टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई. जबकि उनका एक अन्य दोस्त घायल हो गया. बताया जाता है कि चारों दोस्त एक ही बाइक पर जा रहे थे. हादसे के दौरान बस डिवाइडर के प्लांटेशन एरिया में घुस गई. हादसा इतना भयानक था कि दिल्ली-जयपुर-हाईवे पर शव बिखर गए.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जयपुर-दिल्ली हाईवे पर जा रहे थे. जब वे ताला मोड़ पर लवाना पुलिया के पास पहुंचे थे, तभी हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक समेत चारों दोस्त सड़क पर गिर गए. हादसा इतना दर्दनाक था कि युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या पर बवाल, मथुरा में गौरक्षकों ने दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम

हादसे के बाद तेज धमाके की आवाज आई. जिसके बाद बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के लोग मौके पर इकट्ठा हुए. लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायल युवाओं को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसआई देवेन्द्र ने बताया कि हादसे में ताला गांव के रहने वाले मुस्तकीम शाह (22), अब्दुल मलिक (18) और साहिल (17) की मौत हो गई. जबकि घायल सरफराज (18) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. अभी तक मृतकों के परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. हादसा कैसे हुआ, हादसे के समय बस में कितनी सवारी बैठी हुई थी. साथ ही कई ऐसे अन्य सवाल भी हैं, जिनका जवाब पुलिस टीम तलाश रही है. हादसे के बाद से बस का चालक भी मौके से फरार है. उसकी तलाश भी की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement