Jodhpur: IPL क्रिकेटर शिवालिक शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप, सगाई के बाद बनाए शारीरिक संबंध

जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाने में आईपीएल क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. युवती का आरोप है कि सगाई कर शादी का झांसा देकर शिवालिक ने शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान हो चुका है, पुलिस क्रिकेटर की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी संभव है.

Advertisement
IPL खिलाड़ी पर दर्ज हुआ रेप का केस IPL खिलाड़ी पर दर्ज हुआ रेप का केस

अशोक शर्मा

  • जोधपुर,
  • 02 मई 2025,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

आईपीएल क्रिकेटर शिवालिक शर्मा पर जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही अब पीड़िता का मेडिकल, कोर्ट में बयान और बाकी कार्रवाई पूरी हो चुकी है. पुलिस अब क्रिकेटर की तलाश में जुटी है और किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है.

एसीपी आनंदसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सेक्टर दो, कुड़ी भगतासनी निवासी युवती ने शिवालिक शर्मा पर आरोप लगाया है. युवती फरवरी 2023 में बड़ौदा घूमने गई थी, जहां उसकी मुलाकात शिवालिक से हुई. दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई और दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होने लगी.

Advertisement

IPL खिलाड़ी पर दर्ज हुआ रेप का केस

इसके बाद दोनों परिवारों की अगस्त 2023 में मुलाकात हुई और सगाई हो गई. सगाई के बाद जब शिवालिक जोधपुर आया तो दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने. युवती का कहना है कि दोनों राजस्थान में कई जगह घूमने भी गए.

अगस्त 2024 में जब शिवालिक ने युवती को बड़ौदा बुलाया, तब उसके माता-पिता ने कहा कि वह एक क्रिकेटर है और अब यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता. वो अब किसी और रिश्ते की बात कर रहे हैं. इसके बाद युवती ने मामला दर्ज कराया.

पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी

शिवालिक बड़ौदा, गुजरात के रहने वाले हैं और 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम में था. वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेल चुका है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »