ट्रेन के आगे आने से छात्र-छात्रा की मौत, प्रेम-प्रसंग का मामला बता रही पुलिस

राजस्थान के हनुमानगढ़ में ट्रेन के आगे आने से छात्र-छात्रा की मौत हो गई. लोगों ने जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है. फिलहाल जांच की जा रही है.

Advertisement
घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस. घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस.

गुलाम नबी

  • हनुमानगढ़,
  • 24 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

राजस्थान के हनुमानगढ़ में नाबालिग जोड़ा ट्रेन के आगे कूद गया. इससे दोनों की मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते किसी बात को लेकर नाबालिग जोड़े ने ये कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, हनुमानगढ़ के पीलीबंगा कस्बे में नाबालिग जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लड़की 8वीं की छात्रा थी. वहीं लड़का 10वीं में पढ़ता था. दोनों पीलीबंगा क्षेत्र के रहने वाले थे.

दोनों प्रेम-प्रसंग में थे. किसी बात को लेकर लड़की और लड़का दोनों ट्रेन के आगे कूद गए और सुसाइड कर लिया. आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस ने दोनों के परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की.

घटना को लेकर क्या बोले थाना अधिकारी?

इस मामले को लेकर पीलीबंगा थानाधिकारी विक्रम सिंह का कहना है कि दोनों पीलीबंगा क्षेत्र के रहने वाले हैं. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »