पहले शादी के नाम पर बेचा जाता फिर लुटेरी दुल्हन कैश और जेवरात लेकर हो जातीं फरार, जानें पूरा मामला

बाड़मेर पुलिस ने ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो शादी का झांसा देकर लड़कियों को बेचने का काम करता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी दलाल रहमत खान अन्य राज्यों की लड़कियों को यहां शादी करवाने लाया था. लोगों से मोटी रकम वसूलकर फर्जी शादी करवाता है और इसके बाद मौका मिलते ही लड़कियां सोना- चांदी और कैश लेकर फरार हो जातीं थीं. 

Advertisement
लड़कियों को शादी के नाम पर बेचने वाले 2 आरोपी अरेस्ट लड़कियों को शादी के नाम पर बेचने वाले 2 आरोपी अरेस्ट

दिनेश बोहरा

  • बाड़मेर ,
  • 13 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

राजस्थान की बाड़मेर पुलिस ने ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो शादी का झांसा देकर लड़कियों को बेचने का काम करता था. इस घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. साथ ही पांच लड़कियों का भी रेस्क्यू किया. लड़कियों के पास से फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं. अब पुलिस इस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से लड़कियों को यहां लाया जा रहा है और दलाल फर्जी शादियां करवाकर मोटी रकम ऐंठ रहे हैं. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मलवा गांव पहुंचकर गाड़ी में सवार एक दलाल रहमत खान उसके ड्राइवर महावीर को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही इनके पास से 5 लड़कियों को भी बरामद किया. 

शादी के नाम पर लड़कियों को बेचने वाले गैंग के दो आरोपी अरेस्ट

पुलिस ने बताया कि लड़कियों के पास से फर्जी दस्तावेज मिले हैं. सभी लड़कियों को डिटेन कर जिला मुख्यालय के सखी केंद्र में भेजा गया है. आरोप है कि दलाल रहमत खान अन्य राज्यों की लड़कियों को यहां शादी करवाने लाया था. लोगों से मोटी रकम वसूलकर फर्जी शादी करवाता है और इसके बाद मौका मिलते ही लड़कियां सोना- चांदी और कैश लेकर फरार हो जातीं थीं. 

Advertisement

पुलिस ने पांचों लड़कियों को सखी केंद्र भेजा

इस मामले पर एसपी हरिशंकर ने बताया कि गिडा थाना क्षेत्र के मलवा में एक दलाल 5 लड़कियों को शादी करवाने के लिए यहां लाया था. आरोपी दलाल रहमत खान खान एक शादी के लिए ढाई से तीन लाख रुपये वसूलता था. शादी होने के बाद लड़कियां कैश और जेवरात लेकर फरार हो जाती थीं. पुलिस ने आरोपी दलाल रहमत खान और उसके ड्राइवर महावीर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर रही है. लड़कियों के पास फर्जी डॉक्यूमेंट मिले हैं. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »