दोस्त की पत्नी को धमकाकर 6 महीने तक किया दुष्कर्म, तमंचा दिखाकर जान से मारने की देता था धमकी

राजस्थान के धौलपुर में एक विवाहिता ने पति के दोस्त पर करीब छह महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, पति के बाहर रहने के दौरान आरोपी घर आता था और उसे डराकर जबरन संबंध बनाता था. 28 जुलाई की रात भी वारदात का आरोप है. पुलिस ने केस दर्ज कर FSL जांच, मेडिकल और बयान की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Advertisement
6 महीने बाद विवाहिता ने दर्ज कराया केस.(Photo: Representational) 6 महीने बाद विवाहिता ने दर्ज कराया केस.(Photo: Representational)

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला ने अपने पति के साथ आने-जाने वाले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का आरोप है कि पति के बाहर काम करने के दौरान आरोपी घर पहुंचता था और उसे मानसिक तथा शारीरिक रूप से परेशान करता था. महिला के मुताबिक, आरोपी करीब छह महीने से उसे डराकर यौन शोषण कर रहा था.

Advertisement

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि युवक दबंग परिवार से ताल्लुक रखता है और इसी प्रभाव का डर दिखाकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर करता था. महिला का कहना है कि आरोपी ने 28 जुलाई 2026 की रात भी उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. आरोप है कि इस दौरान उसने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी.

यह भी पढ़ें: धौलपुर में तेज बारिश से सड़कें बनीं दरिया, 66 कॉलोनियों में गंदा पानी से जनजीवन बेहाल, लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

महिला ने घटना की जानकारी अपने मायके पक्ष के लोगों को दी. इसके बाद परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर नामजद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल का निरीक्षण कर FSL टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

Advertisement

मेडिकल और बयान की प्रक्रिया पूरी

बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सर्किल क्षेत्र की 32 वर्षीय विवाहिता ने बाड़ी कोतवाली थाने में शिकायत दी थी. इसमें उसने एक युवक पर दुष्कर्म संबंधी आरोप लगाए हैं. पुलिस ने घटनास्थल का नक्शा मौका तैयार कराया और FSL टीम के जरिए आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए.

अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता का दुष्कर्म संबंधी मेडिकल कराया गया है और उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं. पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है.

फिलहाल, नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस यह भी जांच रही है कि महिला द्वारा बताए गए घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों और बयानों की स्थिति क्या है. मामले की जांच बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार मीणा के स्तर से की जा रही है. आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »