Rajasthan : डकैत केशव गुर्जर गैंग का खात्मा, गिरफ्तार किए गए उसके साथी, सगा भाई भी शामिल

राजस्थान के टॉप 5 बदमाशों में शामिल डकैत शीशराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया. शीशराम की गिरफ्तारी होने के साथ ही केशव गुर्जर की गैंग का चंबल के बीहड़ों से खात्मा हो गया है. डकैत केशव गुर्जर के सगे भाई शीशराम गुर्जर पर एडीजी अपराध शाखा जयपुर द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में डकैत शीशराम गुर्जर और छोटू गुर्जर. पुलिस की गिरफ्त में डकैत शीशराम गुर्जर और छोटू गुर्जर.

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर,
  • 04 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST

राजस्थान (Rajasthan) की धौलपुर (Dholpur) पुलिस ने शनिवार को सोने का गुर्जा थाना इलाके में मुठभेड़ के बाद राजस्थान के टॉप 5 बदमाशों में शामिल डकैत शीशराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया. शीशराम की गिरफ्तारी होने के साथ ही केशव गुर्जर की गैंग का चंबल के बीहड़ों से खात्मा हो गया है. डकैत केशव गुर्जर के सगे भाई शीशराम गुर्जर पर एडीजी अपराध शाखा जयपुर द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था. कुछ दिनों पहले ही केशव गुर्जर को धौलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

Advertisement

दरसअल, चंबल के बीहड़ो में डकैत केशव गुर्जर की गैंग का खात्मा करने के लिए धौलपुर पुलिस पिछले 6 दिनों से सर्चिंग अभियान चला रही थी. 30 जनवरी को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने डकैत केशव गुर्जर के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया था.

धौलपुर पुलिस टीम और पकड़े गए डकैत.

इसके अगले ही दिन 31 जनवरी को बाडी सदर के मुंडपुरा के जंगलों से पुलिस ने मुठभेड के बाद भागे डकैत नरेश गुर्जर और बंटी पंडित को गिरफ्तार कर लिया था. 30 जनवरी को हुई मुठभेड के बाद पुलिस केशव और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर चुकी थी. जबकि, केशव का सगा भाई शीशराम गुर्जर और छोटू गुर्जर फरार चल रहा था.

पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान डकैत शीशराम के साथ उसका साथी छोटू गुर्जर उर्फ गब्बर को पुलिस ने सोने का गुर्जा थाना इलाके के पीली कछार के पास से गिरफ्तार कर लिया. डकैत शीशराम गुर्जर पर एडीजी अपराध शाखा जयपुर ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था. 

Advertisement

306 बोर और 315 बोर की बंदूक बरामद

पुलिस ने दोनों के पास से 306 बोर और 315 बोर की बंदूक बरामद की हैं. एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक डांग क्षेत्र में पत्थरों के बने मकानों की सर्चिंग करने के साथ ही पुलिस ने डकैत शीशराम की तलाश में कई जगह पर दबिश दी. 30 जनवरी को मुठभेड़ में केशव गुर्जर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अगले ही दिन उसके भाई नरेश गुर्जर और साथी बंटी पंडित को गिरफ्तार कर लिया था.

डकैत केशव गुर्जर के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में शामिल केशव का भाई शीशराम 30 जनवरी को मौके से फरार हो गया था, जिसको पकड़ने के लिए शुक्रवार की देर रात को एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के साथ क्यूआरटी, बाड़ी सीओ मनीष कुमार शर्मा के साथ अन्य पुलिस की टीम लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चला रही थी. पकड़े गए डकैत शीशराम पर करीब एक दर्जन अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं.

पुलिस टीम.

धौलपुर एसपी ने कही यह बात

धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि डकैत केशव गुर्जर गैंग के सदस्यों की तलाश लगातार जारी रही थी. कुछ दिन पहले मुठभेड़ केशव गिरफ्तार हुआ और उसके बाद उसका भाई नरेश और बनती पंडित भी अरेस्ट हुआ था. जब इन लोगों से गहनता से पूछताछ की गई तो अन्य लोगो के बारे में जानकारी मिली.

Advertisement

पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार जारी था. इसी बाच शनिवार सुबह 25 हजार रूपये का इनामी शीशराम और उसका छोटा भाई छोटू उर्फ गब्बर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. दोनों के कब्जे से दो रायफल और ज़िंदा कारतूस मिले हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »