धौलपुर: पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी के लिए ट्रेन के आगे कूद गया शख्स, फिर...

धौलपुर जिले में पत्नी से विवाद के बाद एक शख्स ने मालगाड़ी के आगे कूदकर सुसाइड की कोशिश की. मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई, लेकिन वह चमत्कारिक रूप से बच गया. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement
युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड का प्रयास किया युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड का प्रयास किया

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर,
  • 26 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

राजस्थान के धौलपुर जिले में जाको राखे साइयां मार सके ना कोई कहावत उस समय सच साबित हुई जब एक शख्स ने पत्नी से कहासुनी के बाद रेलवे ट्रैक पर सुसाइड की कोशिश की. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल फाटक इलाके का है, जहां मुरैना जिले का रहने वाला 40 वर्षीय मूलचंद कोली मालगाड़ी के आगे कूद गया.

राहगीरों के मुताबिक, मूलचंद ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की. लेकिन चमत्कार यह हुआ कि मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई और वह पटरी के बीच में घायल अवस्था में बेहोश हो गया. घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. 

Advertisement

चलती ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी का प्रयास 

मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि मूलचंद की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है और उसका इलाज जारी है. घायल मूलचंद ने पुलिस को बताया कि वह धौलपुर में पेच वाले हनुमानजी मंदिर के पास रहता है और मूल रूप से मुरैना जिले का निवासी है. पत्नी से कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

जीआरपी पुलिस के हेड कांस्टेबल इंदल सिंह ने कहा कि मूलचंद की जान बच गई है और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर शख्स की काउंसलिंग शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि यह मामला पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »