लॉकर में 500 करोड़ रुपए का दावा, जयपुर में धरने पर बैठे BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा

उनका कहना है कि राजस्थान पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका की गर्लफ्रेंड स्पर्धा चौधरी पर ईडी ने छापेमारी की है. दूसरा छापा सीएम अशोक गहलोत के करीबी दिनेश खोड़निया के यहां पड़ा है. मैंने ईडी को ब्योरा दे दिया है. 

Advertisement
राज्यसभा सांसद डॉ. किरोणीलाल मीणा (screengrab). राज्यसभा सांसद डॉ. किरोणीलाल मीणा (screengrab).

जयकिशन शर्मा

  • जयपुर,
  • 13 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जयपुर के गणेश कॉम्प्लेक्स में धरने पर बैठे हैं. उसका कहना है कि यहां मौजूद कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया के निजी लॉकर हैं, जिनमें 500 करोड़ रुपए मौजूद हैं. उनका कहना है कि यह पैसा राजस्थान पेपर लीक के जरिये कमाया गया है. 

उनका कहना है कि राजस्थान पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका की गर्लफ्रेंड स्पर्धा चौधरी पर ईडी ने छापेमारी की है. दूसरा छापा सीएम अशोक गहलोत के करीबी दिनेश खोड़निया के यहां पड़ा है. मैंने ईडी को ब्योरा दे दिया है. 

Advertisement

बाबूलाल कटारा ने आरपीएससी का सदस्य बनने के लिए दिनेश खोड़निया को रिश्वत दी थी. मैं यहां धरने पर इसलिए बैठा हूं क्योंकि यहां बिल्डिंग के निजी लॉकरों में काफी काला धन जमा है. जब तक वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच नहीं कर लेते, तब तक मैं बैठा रहूंगा.

24 दिसंबर 2022 को लीक हुआ था पेपर

गौरतलब है कि राजस्थान में ग्रेड 2 शिक्षक भर्ती 6 फेज में आयोजित की जा रही थी, जिसके लिए करीब 13 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. 24 दिसंबर को जनरल नॉलेज को पेपर होना था लेकिन पेपर शुरू होने से ठीक पहले पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस दिन करीब 2 लाख उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे थे. पेपर लीक होने की खबर के तुरंत बाद परीक्षा रोक दी गई थी और जांच के आदेश दिए गए थे. राजस्थान में यह परीक्षा करीब पांच साल बाद आयोजित की जा रही थी.

Advertisement

देखें वीडियो...

बेंगलुरु एयरपोर्ट से पकड़ा गया था मास्टरमाइंड

राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर पेपर लीक मामले में आरोपी मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को राजस्थान पुलिस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. सारण के अलावा सुरेश ढाका पर भी इतना ही इनाम था. पेपर लीक करने के आरोपी चार शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया था. इसमें जालोर के तीन शिक्षक और सिरोही के एक शिक्षक पर कार्रवाई हुई थी.

पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई. राजस्थान सरकार ने सेकंड ग्रेड टीचर पेपर लीक मामले में प्रवेशिका संस्कृत स्कूल थलिया (जालोर) के प्रिंसिपल सुरेश कुमार, सिरोही के सरकारी स्कूल के सीनियर साइंस टीचर भागीरथ, महात्मा गांधी सरकारी स्कूल जसवंतपुरा (जालोर) के सीनियर संस्कृत टीचर रावतराम, सरकारी स्कूल झाब (जालोर) के जूनियर असिस्टेंट पुखराज को बर्खास्त कर दिया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »