भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर काल बनी रफ्तार: बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो; एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 घायल

राजस्थान के बालोतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बाबा रामदेवरा के दर्शन करने जा रहे गुजरात के एक ही परिवार के सदस्य भीषण हादसे का शिकार हो गए.

Advertisement
रामदेवरा दर्शन करने जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत.(Photo:ITG) रामदेवरा दर्शन करने जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत.(Photo:ITG)

दिनेश बोहरा

  • बाड़मेर,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:38 PM IST

राजस्थान के बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटी खा गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर घायल हो गए. पूरा घटनाक्रम जादू थाना इलाके के आसोतरा में एक्सप्रेस वे हाइवे पर हुआ.

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बालोतरा के नाहटा अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका उपचार चल रहा है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में गुजरात के मेहसाणा जिले के थावर निवासी अशोक भाई, कमलेश भाई, अजमल (35) पुत्र गुनेशा, अजमल का भाई, हितेश भाई (32) पुत्र देवकरण भाई पटेल और अजमल का बच्चा सवार थे. जो सभी स्कॉर्पियो में सवार होकर रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे. इस दौरान आसोतरा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी खा गई.

उछलकर सड़क किनारे गिरे मौत 

हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में अजमल, उसके भाई और हितेश की मौत हो गई. वहीं अशोक, कमलेश और अजमल का बेटा गंभीर घायल हो गए. तीनों का इलाज चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शी अनिल कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी. बेकाबू होकर स्कॉर्पियो पलटी खा गई और गाड़ी के सवार लोग उछलकर गाड़ी से बाहर आ गिरे. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य तीन गंभीर घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है.

Advertisement

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और उनके परिजनों को सूचना दी है. फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटी है. प्रारंभिक तौर पर स्कॉर्पियो का बेकाबू होना ही हादसे की वजह माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »