करोड़ों का कर्ज, शराब की लत... अलवर में व्यापारी की जलाशय में मौत, VIDEO आया सामने

अलवर के सागर जलाशय में मंडी व्यापारी मोहित जैन की मौत से हड़कंप मच गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह जलाशय की सीढ़ियों के पास दिखाई दे रहा है. पुलिस के मुताबिक, काई के कारण पैर फिसलने से उसके गिरने की बात सामने आई है. वहीं उस पर करोड़ों रुपये का कर्ज और मानसिक तनाव होने की जानकारी भी सामने आई है.

Advertisement
करोड़ों के कर्ज में था मंडी व्यापारी.(Photo: Himanshu Sharma/ITG) करोड़ों के कर्ज में था मंडी व्यापारी.(Photo: Himanshu Sharma/ITG)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST

अलवर शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में सागर जलाशय में एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक जलाशय की सीढ़ियों के पास नजर आ रहा है. सूचना मिलते ही अखैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस टीम की मदद से शव को बाहर निकाला गया. मृतक की पहचान मंडी व्यापारी मोहित जैन के रूप में हुई है.

Advertisement

थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सागर जलाशय में युवक के गिरने की सूचना मिली थी. टीम ने मौके पर पहुंचकर सिविल डिफेंस की सहायता से काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया. मृतक की पहचान मोहित जैन पुत्र राजेंद्र कुमार जैन, निवासी सुभाष नगर, अलवर एनईबी के तौर पर हुई है. वह मूल रूप से राजगढ़ का रहने वाला था.

यह भी पढ़ें: अलवर: जंगल से निकल बीच सड़क आ गया बाघ, थम गए वाहनों के पहिए- VIDEO

मोहित की अलवर मंडी में आढ़त की दुकान थी और रामगढ़ में भी उसका कारोबार था. पुलिस के मुताबिक, वह शराब पीने का आदी था और इस वजह से परिवार में भी परेशानी थी. बताया जा रहा है कि उस पर करोड़ों रुपये का कर्ज हो गया था, जिसके चलते वह तनाव में रहने लगा था. उसके पिता पहले रामगढ़ में रहते थे, लेकिन बेटे की शराब की आदत के कारण अब अलवर में उसके साथ रह रहे थे.

Advertisement

जलाशय के पास का वीडियो आया सामने

सागर जलाशय में हुई घटना का वीडियो अब सामने आया है. इसमें मोहित जलाशय की सीढ़ियों के पास दिखाई दे रहा है. पुलिस के मुताबिक, सीढ़ियों पर काई जमा होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह जलाशय में गिर गया. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो...

पुलिस ने घटना की जानकारी मोहित के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे. शव को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं परिवार ने फिलहाल पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है.

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा. फिलहाल पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है. वीडियो और मौके से मिली जानकारी के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही गई है.

करोड़ों के कर्ज की बात, जांच में जुटी पुलिस

मोहित के बारे में पुलिस ने बताया कि वह लंबे समय से शराब का सेवन करता था. कारोबार के दौरान उस पर करोड़ों रुपये का कर्ज हो गया था और इसके बाद वह डिप्रेशन में रहने लगा था. हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

Advertisement

अखैपुरा थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. सिविल डिफेंस टीम की मदद से जलाशय से शव निकाले जाने के बाद मौके की कार्रवाई पूरी की गई. घटना की सूचना मिलने के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

अब पुलिस वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मामले से जुड़े कई पहलुओं की स्थिति साफ होने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »