आज विशेष में बात उस सवाल की जिस पर इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. सवाल ये है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान के अंदर अपनी जमीनी सेना उतारेंगे. क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी इच्छा जताई है. और खबरें तो ये भी हैंं कि ट्रंप इन सैनिकों के जरिये ईरान का यूरेनियम हथियाना चाहते हैं. लेकिन क्या ये इतना आसान होगा. क्योंकि एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर ट्रंप ने ईरान में अपनी सेना उतारी तो वो अफगानिस्तान से भी बड़ी गलती होगी.