आज विशेष में बात करेंगे कि राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी की. जिसमें रोज नये किरदार सामने आ रहे हैं. अब तक की जांच पड़ताल से ये तो साफ है कि कहीं ना कहीं चोरी का खेल बाद में खेला गया. पहले CCTV फेल किया गया. नहीं तो क्या ये संभव है कि जिस राम मंदिर परिसर में करीब 1000 CCTV कैमरे लगे हों जिस कमरे में दान के पैसे गिने जाते हैं, वहीं 15 से 20 कैमरे हैं जिन 40 दानपेटियों में भक्त पैसा डालते हैं, वहां भी हाई डेफिनेशन और 360 डिग्री पर रिकॉर्ड करने वाले कैमरे लगे हैं और इसके बावजूद चोर आसानी से रुपया और जेवर चोरी कर लेते हैं, ये कैसे संभव है.