नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई एक्शन में है. पिछले चौबीस घंटे में देशभर में सीबीआई ने 14 जगहों पर छापेमारी की. महाराष्ट्र से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अहिल्यानगर से धनंजय लोखंडे और पुणे से मनीषा वाघमारे को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. संदिग्धों से भी इस मामले में लगातार पूछताछ जारी है. महाराष्ट्र के लातूर से सीबीआई ने एक रिटायर प्रोफेसर और नीट एग्जाम काउंसलर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.