19 घंटे से ठप पड़ा CBSE का री-ईवैल्युएशन पोर्टल शुरू तो हुआ मगर अभी भी इसमें रह-रह कर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं. CBSE ने इसके लिए बकायदा एक जानकारी साझा कर बताया कि छात्र 6 जून तक शिकायत या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. मगर अब बड़ा सवाल है कि क्या छात्रों की चिंताएं दूर होंगी? क्या धुंधले आंसर शीट के गायब पन्ने मिलेंगे? क्या री-इवैल्युशन के बाद सब ठीक हो जाएगा?