दिल्ली के हौज खास इलाके में एक आवासीय भवन में एसी में हुए धमाके के बाद भीषण आग लगने से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धमेंद्र कुमार की मौत हो गई. देर रात आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. शुरुआती जांच में एसी यूनिट में तकनीकी खराबी या विस्फोट के बाद आग भड़कने की आशंका जताई गई है. हादसे में धमेंद्र कुमार और उनके बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान धमेंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया.