आज नोएडा समेत कई शहरों में श्रमिकों ने हिंसक प्रदर्शन किया. सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर शुरु हुआ आंदोलन आज हिंसक हो गया. नोएडा के अलग अलग सेक्टर में श्रमिकों ने कंपनियों के दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ियां चकनाचूर कर दी. कई गाड़ियों को फूंक दिया, जमकर बवाल हुआ.