ईरान ने आज अपने हमले से कुवैत की नींद उड़ा दी. ईरान ने सवेरा होते ही कुवैत में अमेरिकी अड्डे को निशाना बनाया. कुवैत ने कहा कि उसके एयर डिफेंस ने ड्रोन और मिसाइलों को रोकने के लिए इंटरसेप्टर फायर किए. ईरान के हमले को नाकाम कर दिया गया. ईरान की ओर से दागी गई मिसाइल को कैमरे में कैद किया गया है.