क्या किसी भी वक्त पश्चिम एशिया में फिर से महायुद्ध का बिगुल बज सकता है. आज के रणभूमि स्पेशल में सबसे बड़ी खबर यही होगी. रणभूमि स्पेशल में सबसे पहले आपको बताएंगे कि कैसे ट्रंप की उंगली हमले वाले ऑर्डर के ट्रिगर पर है. सवाल बड़ा है कि क्या अगले 24 घंटे में अमेरिका फिर से ईरान पर हमला करने वाला है. रणभूमि स्पेशल में दूसरी बड़ी खबर ये है कि ईरान ने अमेरिका को जो 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है. वो ट्रंप को मंजूर नहीं होगा. वजह क्या है ये भी हम आपको बताएंगे. रणभूमि स्पेशल की तीसरी बड़ी खबर में हम आपको बताएंगे कि कैसे तेल के खेल में अब अमेरिका और चीन आमने-सामने आते जा रहे हैं. रणभूमि स्पेशल में चौथी बड़ी खबर है इजरायल और हिजबुल्लाह से जुड़ी हुई जिसमे इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है जिसमे कई लोगों की मौत भी हुई है. रणभूमि स्पेशल में आखिरी बड़ी खबर है ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे होने के मौके पर पश्चिमी सेक्टर में भारत की युद्ध तैयारी की वो तस्वीर जो पाकिस्तान को टेंशन में डालेगी.