दुनिया अमेरिका-ईरान युद्ध का खामियाजा भुगत रही है. ऊर्जा का संकट महामंदी के खौफ से डरा रहा है. दूसरी तरफ, दुनिया की एक बड़ी एनर्जी लाइन यानी होर्मुज अब भी बंद है. और हम आपको ये जो चार तस्वीरें दिखा रहे हैं वो बता रही हैं कि महायुद्ध का अगला दौर दस्तक दे रहा है. भले ही चीन को ईरान का सबसे बड़ा समर्थक माना जाता है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बीजिंग में मुलाकात के दौरान दोनों ही नेता इस पर सहमत हैं कि होर्मुज खुलना चाहिए. देखें रणभूमि.