पंजाब विधानसभा के दूसरे दिन सदन में SIR से लेकर नशे तक के मुद्दे पर सियासी टकराव देखने को मिला. एक तरफ भगवंत मान सरकार ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव पेश कर चुनाव आयोग की जवाबदेही पर सवाल उठाया. तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने पंजाब से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं होने का आरोप लगाकर हंगामा किया. बीजेपी भी नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरती नजर आई. देखें पंजाब आजतक.