पंजाब में एक बार फिर सियासत गरमा गई है और इस बार वजह बनी है पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टर माइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज. इस डॉक्यूमेंट्री का नाम 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' है. सीरीज के टीजर रिलीज के बाद कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल ने इस सीरीज का कड़ा विरोध जताया और इसपर बैन लगाने की मांग भी शुरु कर दी.