पंजाब विधानसभा में जब सीएम भगवंत मान विश्वास पत्र लेकर पंजाब विधानसभा में पहुंचे तो उन्हें विपक्ष ने घेर लिया. मामला उस समय गरमा गया जब सीएम मान पर शराब पीकर सदन में आने के आरोप लगे. नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने स्पीकर को पत्र लिखकर सीएम और सभी विधायकों का डोप टेस्ट करवाने की मांग की.