पंजाब सरकार ने भीषण गर्मी में बेहाल लोगों के लिए एक राहत भरा फैसला लिया है. मान सरकार ने गर्मी के चलते दफ्तर और स्कूलों का टाइम बदल दिया है. अब दफ्तर और स्कूल साढ़े सात बजे खुलेंगे और दोपहर डेढ़ बजे बंद हो जाएंगे. चंडीगढ़ प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए 25 मई से छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.