राहुल गांधी के धरने के बाद दिल्ली पुलिस झुक गई. संसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी के धरने के बाद पैलेट गन के कथित विक्टिम साहिल लोचाब मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. हालांकि इसके पहले राहुल गांधी के धरने को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर अराजकतावादी होने का आरोप लगाया. जे पी नड्डा और स्मृति ईरानी समेत बीजेपी के बड़े नेताओं का आरोप है कि वंदे मातरम् पर घिरी कांग्रेस अब ड्रामा कर रही है. देखें हल्ला बोल.