प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे पर है. पीएम मोदी ने साणंद में केन्स टेक्नॉलॉजी के सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्धाटन किया. ये सेमी कंडक्टर सेक्टर में भारत की आत्म निर्भरता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है. उद्धाटन के बाद पीएम मोदी ने प्लांट का निरीक्षण किया और मेक इन इंडिया मेक फॉर द वर्ल्ड का संदेश दिया.