गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसुदान गढ़वी को उनके गृह जनपद द्वारका के खंभालिया में अरेस्ट किया गया. जानकारी के अनुसार इसुदान गढ़वी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस स्टेशन गए थे. गढ़वी आप कार्यकर्ता की गैरकानूनी गिरफ्तारी का विरोध जताने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्हें भी गिरफ्तार किया गया.