भावनगर के तवेदा गांव के पास एक फ़ूड फ़ैक्ट्री में भीषण आग लग गई… फैक्ट्री में तेल और आटे का स्टॉक होने के कारण आग तेज़ी से फैली.. और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धूं-धूं कर जलने लगी… इस दौरान फैक्ट्री मे मौजूद एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है… जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है… बताया जा रहा है कि ये आग पहले फ़ैक्ट्री में बॉयलर के पास बने स्टोररूम में लगी थी... कमरे में रखे तेल और अन्य सामान की वजह से आग तेज़ी से फैलती चली गई… आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं है...