गुजरात राज्यसभा चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी इतिहास रचने की दहलीज पर है. तो वहीं राज्यसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व पूरी तरह खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है. क्योंकि गुजरात की 4 राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस ने एक भी उम्मीदवार नहीं उतारा है.. जबकि बीजेपी ने सभी चारों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नामांकन कर क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है.