गुजरात के अमरेली जिले में बेहिसाब बारिश भारी तबाही मचा रही है. आलम ये है कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अमरेली जिला बाढ़ की चपेट में आ गया है. यहां कई नदियां और नहरें उफान पर हैं तो वहीं सावरकुंडला-अमरेली स्टेट हाईवे पानी के तेज बहाव में टूटकर दो हिस्सों में बंट गया जबकि कई दूसरी सड़कें भी बह गईं.