JPSC और JSSC की परीक्षाओं में धांधली, पेपरलीक और अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को छात्रों ने झारखंड विधानसभा का घेराव किया. आंदोलन के 17वें दिन हजारों छात्रों ने रांची में विधानसभा की ओर कूच किया. छात्रों में इस कदर आक्रोश दिखा कि, पुलिस बैरिकेड उखाड़ फेंके, प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा के गेट के पास तक पहुंच गए. छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस छात्र आंदोलन ने झारखंड की सोरेन सरकार को कैसे बड़ी टेंशन में डाल दिया? देखें 10 तक.