अब से चंद घंटे बाद, पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में मुलाकात होने वाली है. देश और दुनिया की निगाहें इस मीटिंग जमी हुई हैं. क्योंकि जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद, अमेरिका और भारत के रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. भारत और अमेरिका के रिश्तों की खाई चौड़ी होती गई है. ऐसे में 16 महीने बाद हो रही, मोदी और ट्रंप की मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है.