उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में राज्य के 26 जांबाज पुलिसकर्मियों को वीरता पदकों से सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले राज्य में माफिया का बोलबाला था और पुलिस को उनके सामने झुकना पड़ता था, लेकिन आज कानून का राज स्थापित हो चुका है. दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार की एनकाउंटर नीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या यूपी में क्या कानून व्यवस्था चुनावी मुद्दा होगा? देखें दंगल.