आज का दंगल यूपी में चल रही चुनावी राजनीति पर है...और ये राजनीति जात-पात की है. और उसमें भी 50-52 फीसद वाले ओबीसी की नहीं 12-14 फीसद वाले ब्राह्मण को लेकर हो रही है. दरअसल समाजवादी पार्टी ने पहली बार लखनऊ में आज जनेश्वर मिश्र जयंती कुछ ज्यादा ही धूमधाम से मनाई है. जनेश्वर मिश्र पार्क में पुष्पांजलि से लेकर समाजवादी पार्टी दफ्तर तक तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, हवन-पूजन-आरती तमाम काम हुए. और ये सब इसलिए हो रहा था क्योंकि छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनवादी नेता जनेश्वर मिश्र को समाजवादी पार्टी ब्राह्मण चेहरे के रूप में पेश कर रही थी. देेखें दंगल.