आज का दंगल दुनिया के मंच पर पिछले 39 दिनों से चल रही जंग पर है. क्योंकि आज उस जंग में कयामत की रात का खतरा बन गया है. आगे बढ़ने से पहले इस वक्त की बड़ी खबर ईरान पर ट्रंप की डेडलाइन से पहले ही जंग खतरनाक मोड पर पहुंचती दिख रही है. ईरान पर ट्रंप की चेतावनी से पहले ही इजरायल ने पुलों पर हमले शुरू कर दिये हैं. बड़ी खबर आ रही है कि इजरायल ने ईरान के कशान इलाके में याहयाबाद रेलवे ब्रिज को उड़ा दिया है.