आज सबसे पहले बात करेंगे सऊदी अरब के पवित्र मक्का शहर की, जहां आज से हज यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि जिस काबा की तरफ मुंह करके दुनिया के करोड़ों मुसलमान नमाज़ पढ़ते हैं, आज उसकी सुरक्षा के लिए सऊदी अरब को 9 हजार 500 करोड़ रुपये का अमेरिकी 'पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम' तैनात करना पड़ा है.