पुरी में रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर में भगदड़, तीन लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

घायलों को तुरंत पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना शरधाबली के पास, श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने उस वक्त हुई जब रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी.

Advertisement
पुरी में रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा (फोटो: पीटीआई) पुरी में रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा (फोटो: पीटीआई)

अजय कुमार नाथ

  • भुवनेश्वर,
  • 29 जून 2025,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. रविवार सुबह करीब 4:30 बजे, जब भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में जमा थे, उसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Advertisement

घायलों को तुरंत पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना शरधाबली के पास, श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने उस वक्त हुई जब रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी.

यह भी पढ़ें: ओडिशा का रज पर्वः जब धरती और उसकी बेटियां मनाती हैं स्त्रीत्व का उत्सव, पांच दिन तक चलता है सजने-संवरने-खिलखिलाने का सिलसिला

भीड़ के नीचे दबकर तीन की मौत

दर्शन के समय भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई. कुछ लोग जमीन पर गिर पड़े और भगदड़ की स्थिति बन गई. इसी दौरान 3 लोग भीड़ के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सभी मृतक खुर्दा जिले के बताए जा रहे हैं. मृतकों में दो महिलाएं प्रभाती दास और बसंती साहू और 70 वर्षीय प्रेमाकंत महांती शामिल हैं.

Advertisement

घायलों में कुछ की हालत गंभीर

ऐसे बड़े धार्मिक आयोजन में जहां लाखों लोग जुटते हैं, वहां भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पर सवाल उठने लगे हैं. घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज कर रही है. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं देवी गुंडिचा, क्यों कहलाती हैं भगवान की मौसी... जिनके धाम तक रथ से जाते हैं जगन्नाथ स्वामी

हर साल रथ यात्रा में शामिल होते हैं लाखों श्रद्धालु

पुरी की रथ यात्रा देश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है. हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए पुरी पहुंचते हैं. रथ यात्रा के दौरान भगवान को श्रीमंदिर से बाहर लाकर श्रीगुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है, जहां वे कुछ दिन विश्राम करते हैं. इसी यात्रा के बीच यह हादसा हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »