पत्नी से विवाद के बाद युवक की मौत, पिता का आरोप- आखिरी बार भी बहू ने बेटी से नहीं मिलने दिया

बलांगीर जिले में एक युवक की मौत के बाद परिवार ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक के पिता का कहना है कि घरेलू विवाद के बाद बहू मायके चली गई और अपने साथ बेटी को भी ले गई. इलाज के दौरान युवक आखिरी बार अपनी बेटी से मिलना चाहता था, लेकिन उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का मामला. (File Photo: ITG) पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का मामला. (File Photo: ITG)

अजय कुमार नाथ

  • बलांगीर,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

ओडिशा के बलांगीर जिले में एक युवक की मौत के बाद पारिवारिक विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. मृतक के पिता ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि घरेलू विवाद के बाद बहू अपने मायके वालों के साथ चली गई और अपनी बेटी को भी साथ ले गई. उनका कहना है कि इलाज के दौरान उनका बेटा आखिरी बार अपनी बेटी से मिलना चाहता था, लेकिन उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी.

Advertisement

यह मामला बलांगीर जिले के लक्ष्मीजोर थाना क्षेत्र के चिमिनी भाटीपाड़ा गांव का है. पुलिस और परिवार के अनुसार, स्वप्नेश्वर मिश्रा को 9 जुलाई को तेज पेट दर्द की शिकायत के बाद पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई. इसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

स्वप्नेश्वर मिश्रा की मौत के बाद उनके पिता प्रफुल्ल कुमार मिश्रा ने लक्ष्मीजोर थाने में अपनी बहू अनामिका सतपथी के खिलाफ लिखित शिकायत दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की. शिकायत के अनुसार, 21 जून को स्वप्नेश्वर और उनकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था. प्रफुल्ल कुमार मिश्रा का आरोप है कि विवाद के दौरान अनामिका ने उनके बेटे पर हमला किया, जिससे उसके सिर में चोट लगी और टांके लगाने पड़े. बाद में दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंचे, जहां आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया और दोनों परिवार अपने-अपने घर लौट गए.

Advertisement

21 जून को हुआ था पति-पत्नी के बीच विवाद

मृतक के पिता का आरोप है कि इस घटना के बाद अनामिका के परिवार वाले उसे और दंपती की बेटी को अपने साथ ले गए. उनका कहना है कि अस्पताल में इलाज के दौरान स्वप्नेश्वर बार-बार अपनी बेटी से आखिरी बार मिलने की इच्छा जताते रहे, लेकिन बच्ची को उनसे मिलने नहीं लाया गया. उधर, पुलिस के अनुसार स्वप्नेश्वर मिश्रा लंबे समय से लीवर की बीमारी से भी पीड़ित थे.

बताया जा रहा है कि 9 जुलाई को उन्हें अचानक तेज पेट दर्द हुआ और उल्टी भी हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई और दूसरे अस्पताल में रेफर किए जाने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस ने मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है.

थाने में समझौते के बाद लौट गए थे दोनों परिवार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल मृतक के पिता की शिकायत और मेडिकल रिकॉर्ड दोनों के आधार पर जांच जारी है. जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »